1.श्रीराम की सेना के दो अभियंता वानरों के नाम बताइए।
उत्तर :-नल-नील
2.जिस विमान पर बैठकर श्रीराम लक्ष्मण-सीता सहित लंका से अयोध्या आए थे, उसका क्या नाम था?
उत्तर :-पुष्पक
3.लंका के उस प्रसिद्ध वैद्य का क्या नाम था, जिसे लक्ष्मण की मूर्च्छा दूर करने हेतु हनुमानजी लंका से उठा लाए थे?
उत्तर :-सुषेण
4.लक्ष्मण की मूर्च्छा दूर करने हेतु हनुमानजी जो ओषधि लेकर आए थे, उसका क्या नाम था?
उत्तर :-संजीवनी बूटी
5.राजा जनक का मूल नाम क्या था?
उत्तर :-सीरध्वज
6.कैकेयी की उस दासी का क्या नाम था जिसने कैकेयी को राम को वनवास और भरत को राजगद्दी माँगने के लिए बहकाया था?
उत्तर :-मंथरा
7.वाल्मीकि रामायण की रचना जिस छंद में हुई है उसका क्या नाम है?
उत्तर :-अनुष्टुप्
8.उस गुप्तचर का क्या नाम था जिसके कहने पर श्रीराम ने सीताजी का परित्याग कर दिया था?
उत्तर :-दुर्मुख
9.कैकेयी की उस दासी का क्या नाम था जो मायके से ही उसके साथ आई थी?
उत्तर :-मंथरा
10.उस तीर्थ का क्या नाम था जिसमें डुबकी लगाकर श्रीराम ने परमधाम को प्रस्थान किया था?
उत्तर:- गोप्रतार
11. महर्षि विश्वामित्र का क्षत्रिय दशा का क्या नाम था?
उत्तर :- विश्वरथ
12. बालि और सुग्रीव जिस वानर से उत्पन्न हुए थे उसका क्या नाम था?
उत्तर :-ऋक्षराज
13. रामायणकालीन सरयू नदी को वर्तमान में क्या कहते हैं?
उत्तर :-घाघरा
14.. समुद्र में रहनेवाली उस नागमाता का क्या नाम था, जिसने समुद्र लांघते हुए हनुमानजी को रोका था और उन्हें खा जाने को उद्यत हुई थी?
उत्तर :-सुरसा
15. राजा दशरथ ने पुत्रोत्पत्ति हेतु जो यज्ञ किया था, उसका क्या नाम था?
उत्तर :-पुत्रेष्टि
16. राजा जनक के पुरोहित का क्या नाम था?
उत्तर :-शतानंद
17. महर्षि विश्वामित्र की तपस्या जिस अप्सरा ने भंग की थी उसका क्या नाम था?
उत्तर :-मेनका
18. श्रीराम ने जिन वृक्षों की ओट लेकर वानरराज बालि को मारा था, उनका क्या नाम था?
उत्तर :-साल वृक्ष
19. राजा जनक के छोटे भाई का क्या नाम था?
उत्तर :-कुशध्वज
20. शत्रुघ्न के पुरोहित का क्या नाम था?
उत्तर :-कांचन
21. रामायण जिस युग से संबंधित है उसका क्या नाम है?
उत्तर :-त्रेतायुग
22. समुद्र-मंथन से जो अश्व निकला था उसका क्या नाम है?
उत्तर :-उच्चैःश्रवा
23. अशोक वाटिका का दूसरा नाम क्या था ?
उत्तर :-प्रमदावन
24. महर्षि वाल्मीकि का बचपन का क्या नाम था?
उत्तर :-रत्नाकर
25. उन महर्षि का क्या नाम है जिनके बारे में कहा जाता है कि वे अपने जीवन के पूर्वार्द्ध में डाकू थे?
उत्तर :-वाल्मीकि
26. उस हाथी का क्या नाम था जिसे सगर-पुत्रों ने पृथ्वी धारण करते हुए देखा था?
उत्तर :-विरूपाक्ष
27. लंका दहन के पश्चात् हनुमान जिस पर्वत पर चढ़कर, समुद्र लांघकर वापस आए थे उसका क्या नाम है?
उत्तर :- अरिष्ट
28. महर्षि वसिष्ठ की गाय का क्या नाम था?
उत्तर :- सुरभि
29. अवधी भाषा में रचित रामायण का क्या नाम है?
उत्तर :-रामचरितमानस
30. कुबेर के सेनापति का क्या नाम था?
उत्तर :-मणिभद्र
31. उस सागर का क्या नाम था देवताओं और असुरों ने जिसका मंथन किया था?
उत्तर :-क्षीरोद सागर
32. लंका जाने के लिए पुल बाँधते समय श्रीराम ने जिस शिवलिंग की स्थापना की थी, उसका क्या नाम है?
उत्तर :- रामेश्वर
33. विभीषण के उस अनुचर का क्या नाम था, जिसने पक्षी का रूप धारण कर, लंका जाकर रावण की रक्षा- व्यवस्था तथा सैन्य शक्ति का पता लगाया था?
उत्तर :- अनल
34. उस पर्वत का क्या नाम है जो समस्त पर्वतों का राजा है?
उत्तर :-हिमालय
35. रामायण के प्रथम कांड का क्या नाम है?
उत्तर :- बालकांड
36. रामायण के अंतिम कांड का क्या नाम है?
उत्तर :-उत्तरकांड
37. उस हाथी का क्या नाम है जो श्वेत वर्ण का था?
उत्तर :- ऐरावत
38. लक्ष्मण की मूर्च्छा दूर करने हेतु जिस औषधि को वैद्य ने मँगाया था उसका क्या नाम था?
उत्तर :-संजीवनी बूटी
39. तृतीय प्रजापति का क्या नाम है?
उत्तर :- शेष
40. उस ब्राह्मण का क्या नाम था जिसे श्रीराम ने कहा था कि वह अपने दंड (डंडे) को जहाँ तक फेंक सकेंगे वहाँ तक की गायें उन्हें मिल जाएँगी?
उत्तर :-त्रिजट
41. कुबेर को ब्रह्माजी ने जो विमान दिया था उसका क्या नाम था?
उत्तर :-पुष्पक
42. किस देवता का एक नाम 'सर्पमाली' है?
उत्तर :-शिव
43. किस ऋषि को 'समुद्रचुलुक' कहते हैं?
उत्तर :-अगस्त्य
44. पूर्वजन्म में रावण का क्या नाम था?
उत्तर :-प्रतापभानु
45. राजा निमि की राजधानी का क्या नाम था?
उत्तर :-वैजयंत
46. किस देवता का एक नाम 'स्थाणु' है?
उत्तर :-शिव
47. उस मणि का क्या नाम है जो समुद्र मंथन से उत्पन्न हुई थी?
उत्तर :-कौस्तुभ
48. नलकूबर जिस अप्सरा पर आसक्त था, उसका क्या नाम था?
उत्तर :-रंभा
49. हनुमान जब अशोक वाटिका में सीताजी से मिलने गए थे, उस समय वे जिस वृक्ष पर छिपे थे उसका क्या नाम था ।
उत्तर :-अशोक
50. इंद्र के प्रसिद्ध हाथी का क्या नाम था?
उत्तर :- ऐरावत
51. कुबेर के हाथी का क्या नाम है?
उत्तर :-हिमपांडु
52. यम के हाथी का क्या नाम है?
उत्तर :-महापद्म
53. वरुण के हाथी का क्या नाम है?
उत्तर :-सौमनस
54. उस समुद्र का क्या नाम था जिसका जल रक्त वर्णी था?
उत्तर :-लोहित सागर
55. श्रीराम आदि चारों भाइयों के विवाह कार्य जिस ऋषि ने संपन्न कराए थे उसका क्या नाम था?
उत्तर :- वसिष्ठ
56. जिस महर्षि ने श्रीराम के दुःखमय जीवन की भविष्यवाणी की थी उनका क्या नाम था?
उत्तर :-दुर्वासा
57. उस कौए का क्या नाम था जिसने गरुडजी को रामकथा सुनाई थी?
उत्तर :-काकभुशुंडि
58. अमरावती किसकी पुरी का नाम था?
उत्तर :- इंद्र
59. अश्वमेध यज्ञ के अश्व के मस्तक पर जो पत्र बाँधा जाता था उसका क्या नाम था?
उत्तर :- जयपत्र
एक बार इसे भी देखे:-